खूब उड़ा रंग गुलाल अबीर, रही धुलेटी की धूम, एक दूसरे को सूखे रंग लगा कर होली की दी बधाइयां | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खूब उड़ा रंग गुलाल अबीर, रही धुलेटी की धूम, एक दूसरे को सूखे रंग लगा कर होली की दी बधाइयां | New India Times

जिले भर में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। लोगों ने होली के गीतों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। युवाओं मे पूरे दिन होली का खुमार रहा। बुधवार को रात आठ बजे के बाद से होलिका दहन शुरू हो गया था। होलिका दहन के समय जौ की बालियां दहन की आग में भूनीं। सभी होली से निकले अंगारों को अपने अपने घर ले गए और उसी से चूल्हे में आग सुलगाई। होलिका दहन वाले स्थानों पर रात भर युवा थिरकते रहे।

खूब उड़ा रंग गुलाल अबीर, रही धुलेटी की धूम, एक दूसरे को सूखे रंग लगा कर होली की दी बधाइयां | New India Times

शुक्रवार को धुलेटी के दिन बच्चों में सुबह से ही होली का रंग चढ़ने लगा था। बच्चों के हाथ में पिचकारी थी बच्चों ने गुब्बारों में पानी भर कर घरों के करीब से गुजरने वालों पर भी छोडे महिलाओं ने घरों में लज्जित पकवान बनाए। युवाओं की टोली एक दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल अबीर से होली खेलने पहुंचे बच्चों का उत्साह अलग ही नजर आ रहा था ! डी जे पर बजने वाले गीतों पर नृत्य करने वालों की भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं ने भी टोली बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल अबीर लगाया और होली के गीतों पर थिरके दोपहर तक होली का यह खुमार छाया रहा। इसके बाद अगले वर्ष भी ऐसी ही होली बीतने की मंगल कामनाओं के साथ भगवान से प्रार्थना कर स्नान किया।

खूब उड़ा रंग गुलाल अबीर, रही धुलेटी की धूम, एक दूसरे को सूखे रंग लगा कर होली की दी बधाइयां | New India Timesजुलूस में रंग के पानी से भरे टैंक भी शामिल थे। हुलियारे होली के गीतों पर डांस करते चलते रहे। जो भी रास्ते में आया, उसे हुलियारों ने जमकर रंग लगाया व पानी से भिगोया। रंभापुर में डी जे की धुन के साथ नगर के कई युवाओं ने सूखे हर्बल कलरो से होली खेली । यहां पर राम मंदिर ,बस स्टैंड , पुलिस चौकी क्षेत्र पर अच्छा खासा उत्साह देखा गया नगर की कई सामाजिक संगठनों ने होली व धुलेटी के उत्सव में जुलूस निकाला एवं आनंद की अनुभूति की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version