चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में ही किया खुलासा, हत्या व लूटमार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

चेतन रजक, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में ही किया खुलासा, हत्या व लूटमार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

लूट के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले में ग्वालियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दरमियान रात में माधव गंज स्थित गुलाब मार्केट में दुकानों के ताले तोड़कर लूट करने की वारदात को अंजाम देते हुए चौकीदार मोतीलाल चौरसिया की हत्या को अंजाम दिया गया था जिससे दुकानदारों में डर का वातावरण उत्पन्न हो गया। आरोपी ने मार्केट में सीसीटीवी और सबूत भी मिटाने का प्रयास किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। जिसके बाद एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर और उनकी टीम ने आरोपी को चोरी की गई नकदी के साथ धर दबोचा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version