प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम में घोटाला, सरपंच, सचिव, वेंडर, पंच और भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम में घोटाला, सरपंच, सचिव, वेंडर, पंच और भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Timesमध्य प्रदेश के उमरिया जिले में प्रधान मंत्री आवास योजना में बैगाओं को मिले आवास की राशि में वेंडर, सरपंच, सचिव और पंच द्वारा घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है। बैगाओं ने कलेक्टर के पास शिकायत की थी, जिस पर कलेक्टर ने जांच करवा कर सख्त कार्यवाही करने को कहे था। जांच के आधार पर भाजपा नेता दीपक छतवानी, वेंडर श्री राम ट्रेडर्स नौरोजाबाद, सरपंच, सचिव और पंच के ऊपर हुई एफ आई आर दर्ज कर पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।​प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम में घोटाला, सरपंच, सचिव, वेंडर, पंच और भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक  करकेली जनपद के ग्राम पंचायत महरोई में प्रधान मंत्री आवास योजना शुरू होते ही सरपंच, सचिव, वेंडर और पंच ने मिल कर राष्ट्रीय मानव एवं विशेष संरक्षित बैगा जन जाति को ठगने का काम शुरू कर दिए थे।  ग्राम महरोई में 56 बैगाओं के माकान प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनने थे और सभी के खाते में 40 – 40 हजार रुपये की पहली क़िस्त भेज दी गई थी, जिसकी जानकारी मिलते ही सरपंच,सचिव, नगर के भाजपा नेता और ओम ट्रेडर्स के मालिक दीपू छतवानी ने सांठ -गाँठ कर सभी बैगा परिवारों को भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने का काम ले लिए, वहीँ सचिव पति एवं सरपंच तथा एक पंच  बैगा हितग्राहियों से बैंक में रकम निकासी फार्म में हस्ताक्षर करवा कर उनके खातों से पैसा निकलवा लिए और कह दिए कि तुमको सामान मिलेगा। अनपढ़ बैगा उनकी बात मान लिए, लेकिन सामान के नाम पर 2-3 क्विंटल लोहा, 4 बोरी सीमेंट, दो हजार ईंटा और कुछ गिट्टी देकर बाकी रकम हड़प लिया गया है। मामले की जांच शुरु है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version