जेसीईओ श्री अग्रवाल फेसबुक लाइव पर मतदाताओं से हुए रू-ब-रू, लाइव डेमो से cVIGIL App इस्तेमाल करना बताया | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जेसीईओ श्री अग्रवाल फेसबुक लाइव पर मतदाताओं से हुए रू-ब-रू, लाइव डेमो से cVIGIL App इस्तेमाल करना बताया | New India Times

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अभिजीत अग्रवाल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाताओं से सीधे संवाद किया। श्री अग्रवाल ने CEOMPElection के फेसबुक पेज पर लोगों द्वारा लाइव पूछे गये सवालों के जवाब दिए। इस दौरान मुख्य रुप से वोटर आईडी,मतदाताओं के लिए सुविधाएँ,आचार संहिता के उल्लंघन तथामतदाता जागरूकता में युवाओं की भागीदारी विषयों पर ज्यादा सवाल पूछे गए। श्री अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन अवधि के दौरान आगे भी सोशल मीडिया पर मतदाताओं से संवाद कर निर्वाचन से जुड़ी नवीनतम जानकारियाँ दी जाएंगी।

आचार संहिता के उल्लघंन पर कैसे शिकायत करें? जवाब देते हुए श्री अग्रवाल ने मोबाइल में cVIGIL App को ओपन कर बताया कि कैसे फोटो और वीडियो के जरिए शिकायत की जा सकती है।

वोटर आई कार्ड गुम होने पर डुप्लीकेट वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें? जवाब देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए प्रारूप 002 में आवेदन भरकर 25 रु. का बैंक चालान जमा करते हुए चालान की कॉपी के साथ आवेदन-पत्र संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करायें। मतदाता अपने आवेदन-पत्र क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर को भी दे सकते हैं। नया वोटर आईडी बीएलओ से मिल जाएगा।

अपने बीएलओ अथवा मतदान केंद्र संबंधी जानकारी कैसे प्राप्त करें? जवाब में उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही www.nvsp.inपर ऑनलाइन भी बीएलओ औऱ मतदान केंद्र संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version