प्रधानमंत्री के बारे में विवादित बयान देने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज, विवादास्पद बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

प्रधानमंत्री के बारे में विवादित बयान देने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज, विवादास्पद बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त | New India Timesराजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा के विवादास्पद बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है और आज भाजपा के जिला महामंत्री भंवर प्रकास ने एफआईआर तक दर्ज करा डाली है। फिल्हाल अब मंत्री गोविंद डोटासरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कल कल्याण सर्किल पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल उग्र प्रदर्शन किया जाएगा व पुतला दहन भी किया जाएगा इसके बाद एक बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस मामले में गोविंद डोटासरा से माफी मांगने की मांग की जाएगी।

गौरतलब है कि डोटासरा ने यह बयान दिया था कि भारत का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भांड है। इस बात को लेकर सारे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया तो हो ही गया और इस घटिया किस्म की राजनीति के विरोध में कल डोटासरा का पुतला भी जलाये जाने की बात बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version