हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

कैंट थाना अंतर्गत पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल से महावीर मंदिर तक जाने वाली रोड अचानक एक जगह धंस कर बड़े होल में तब्दील हो गया जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है और रोड के एक तरफ चलने से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। होल में देखने पर अंदर काफी बड़ी जगह खाली दिखाई दे रहा है जिसको देखने से प्रतीत हो रहा है कि यह अंदर से और बड़ा होल हो सकता है।

लोगों ने संवाददाता को बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही इस रोड को बनाया गया था जिसकी स्थिति यह बन गई है। पांडेपुर क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं रोड धस रहा है जो बड़ी समस्या का विषय बना हुआ है, इस पर कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। यदि समय रहते इसको दुरुस्त नहीं कराया गया तो कभी भी यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
