अवैध हथियार बेचने वाले सरगना समेत तीन गिरिफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; अवैध हथियार बेचने वाले सरगना समेत तीन गिरिफ्तार  | New India Timesराजधानी भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से पांच देशी पिस्टल और रिवॉल्वर जब्त की है। आरोपी पांच दिन पहले पकड़ेएगए हैं।यह अपने दो साथियों से भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात करने भोपाल आए थे। 

एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना ने मीडिया को बताया कि 7 मार्च को निशातपुरा पुलिस ने मुरैना निवासी योगेश शर्मा और लक्ष्मण सिंह जादौन को गिरफ्तार कर छह हथियार बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह हथियार गोहद निवासी देवेंद्र जादौन से खरीदना बताया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की एक टीम ने गोहद में देवेंद्र के ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि शनिवार को देवेंद्र अपने दोनों साथियों के साथ भोपाल सेंट्रल जेल में मुलाकात करने पहुंच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने ट्रूबा कॉलेज के पास एक आपे वाहन में बैठे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में देवेंद्र समेत करण बैस और धर्मेंद्र बैस शामिल हैं। ​।अवैध हथियार बेचने वाले सरगना समेत तीन गिरिफ्तार  | New India Timesपुलिस ने तीनों के कब्जे से पांच पिस्टल व रिवॉल्वर जब्त किये हैं ।पूछताछ में देवेंद्र ने अंबा के एक तस्कर से हथियार खरीदने की बात कबूल की है। वह एक पिस्टल 15 हजार से 20 हजार रुपए तक में बेचता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version