अल्लामा शिब्ली नौमानी: फ़न और शख्सियत पर 18 एवं 19 मार्च 2019 को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अल्लामा शिब्ली नौमानी: फ़न और शख्सियत पर 18 एवं 19 मार्च 2019 को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन | New India Times

सेवासदन काॅलेज बुरहानपुर के उर्दू एवं फ़ारसी विभागाध्यक्ष एवं उर्दू शोध केंद्र के निदेशक डाक्टर एस एम शकील ने बताया कि सेवासदन कालेज बुरहानपुर के उर्दू फ़ार्सी विभाग एवं एनसीपीयूएल, भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से अल्लामा शिब्ली नौमानी: फ़न और शख्सियत पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 18 मार्च 2019 सोमवार एवं 19 मार्च 2019 मंगलवार को काॅलेज प्राचार्य डाॅक्टर अनिल कापड़िया की सरपरस्ती में किया जा रहा है। डाॅक्टर एस एम शकील ने बताया कि 18 मार्च 2019 सोमवार प्रातः 10 बजे सेवा सदन शिक्षा समीति बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगा। उद्घाटन सत्र में भोपाल के प्रसिद्ध साहित्यकार और आलोचक डाॅक्टर मुख्तार शमीम विशेष अतिथि होंगे। जबकि अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅक्टर सग़ीर अफराहीम नोट पेश करेंगे। वहीं मुम्बई विश्वविद्यालय मुम्बई की उर्दू फ़ारसी विभागाध्यक्ष डाॅक्टर सकीना खान विशेष व्याख्यान देंगी। समापन सत्र 19 मार्च 2019 शाम 4 बजे श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में और जलगांव महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद डाॅक्टर अब्दुल करीम सालार के विशेष अतिथि में सम्पन्न होगा। डाॅक्टर एस एम शकील ने बुरहानपुर और आसपास के साहित्यकारों, साहित्य में रूचि रखने वालों, शायरों, पूर्व एवं वर्तमान छात्र छात्राओं से उक्त राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शरीक होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version