पीयूष मिश्रा, घंसौर, सिवनी ( मप्र ), NIT;
घंसौर के पंचमुखी गणेश मंदिर के सामने प्रतिवर्ष होलिकोत्सव के उपलक्ष में धूमधाम से होली का दहन एवं अन्य कार्यक्रम मनाए जाते रहे हैं। उसी बेला पर इस वर्ष भी पर्यावरण दूषित न हो इस विचार एवं सोच की पहल करते हुए ग्राम के उपसरपंच पंडित आशीश मिश्रा द्वारा कंडो के द्वारा होलिका दहन करवाया जा रहा है। जिसकी सराहना समस्त ग्रामवासियों द्वारा की गई है। पर्यावरण दूषित न हो एवं लकड़ियों का दुरुपयोग न हो इस हेतु उत्तम पहल की गई है।
पंडित आशीष मिश्रा ने NIT संवाददाता को बताया कि आज के दौर में बहुत ही ज्यादा वायु प्रदूषण हो रहा है। इसीलिए उन्होंने यह निर्णय लिया और ग्राम वासियें को भी प्रेरित किया की अन्य स्थलों पर भी कंडो के द्वारा होलिका दहन करें जिस से पर्यावरण का संतुलन बनाने में सहजता हो सके।
