अपमिश्रित खाद्य वस्तुओं के विरूद्ध संचालित किया गया अभियान | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​अपमिश्रित खाद्य वस्तुओं के विरूद्ध संचालित किया गया अभियान | New India Timesहोली त्यौहार के अवसर पर अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के रोक थाम के लिए जिलाधिकारी अजदीप सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन जांच अभियान के तहत नगर क्षेत्र बहराइच में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर आईएएस के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनन्द स्वरूप व डा. रामतेज की टीम ने आर.यू. इण्डस्ट्रीज़ चिक्कीपुरा, त्रिपति ट्रेडर्स स्टेशन रोड़ बहराइच, चैक बाज़ार स्थित क्लासिक बेकरी तथा खोया मण्डी में खाद्य तेल तथा खोया के नमूने एकत्र किये गये।​अपमिश्रित खाद्य वस्तुओं के विरूद्ध संचालित किया गया अभियान | New India Times त्रिपति ट्रेडर्स स्टेशन रोड़ बहराइच के प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान बैल कोल्हू सरसों तेल का 6 गत्ता, बैलेन्स बिलेडेड तेल के 15 गत्ता, गगन डालडा का 1 गत्ता एक्सायरी डेट बीत जाने के कारण मौके पर ही नष्ट कराया गया।

इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर अरूण कुमार गोंड़ के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कौशलेन्द्र वर्मा व राघवेन्द्र प्रताप वर्मा की टीम ने तहसील पयागपुर अन्तर्गत 8 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधोमानक खाद्य सामग्री पाये जाने पर 8 किलो पाम आयल, 200 ग्राम 50 बोतल बिलेन्ड आयल, 40 किलो रंगीन पापड़, 200 ग्राम के 60 पैकेट नमकीन, हल्दी, मिर्च व अन्य मसालों 50 ग्राम के 110 पैकेट, 20 पैकेट रस, 14 पैकेट बिस्कुट तथा 500 ग्राम के 16 पैकेट वनस्पति आयल के पैकेट को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त खुटेहना चैराहा से दूध, विशेश्वरगंज से घी तथा पयागपुर बस स्टैण्ड के पास से खोया के सैम्पल लिये गये।
                              

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version