मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दिल्ली में मन की बात कार्यक्रम के अगले क्रम में आज बुधवार को राजधानी भोपाल में वीमेंस प्रेस क्लब द्वारा भोजपुर में राजनेताओं के साथ आयोजित ‘पॉलिटिक्स में हिट-कितने फिट‘ कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सम्मिलित होकर वन-टू-वन चर्चा कर उपस्थित जनों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान राजनीति में हिट होने के साथ ही फिजिकल फिटनेस पर बात की गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मेंटल और फिजिकल फिटनेस पर जवाब देते हुए कहा कि सही मायने में राजनीति या अन्य किसी भी चैलेंजिंग क्षेत्र में काम करने के लिए फिजिकल फिटनेस पुरी तरह मेंटल फिटनेस पर निर्भर करती है। अगर आपके अंदर क्रिएटीविटी है, पॉजिटिविटी है, आप अच्छा काम करने के लिए कार्य करना चाहते हैं तो फिटनेस का सबसे बड़ा राज यह है कि पुरे समय अपने बारे में मत सोचिए। जो सारा समय अपने बारे में सोचेगा वह कभी भी मेंटली या फिजिकली फिट नहीं हो सकता है।
पॉलिटिक्स में हिट, कितने फिट
इस बदलते मौसम में फिर चुनाव की दहलीज़ पर पॉलिटिशयन खड़े हैं और ऐसे में उनके पॉलिटिकल फंडों से इतर फिटनेस के फंडे जानना श्रोताओं के रोचक रहा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, डिप्टी स्पीकर हिना कावरे ने अपने एक्सपीरियंस साझा किए। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे की तारीफ करते भी नज़र आए जिससे माहौल खुशनुमा बना रहा।
