भोपाल में पेड़ पर फांसी का फंदा डाल कर युवक ने की खुदकुशी | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT;​भोपाल में पेड़ पर फांसी का फंदा डाल कर युवक ने की खुदकुशी | New India Timesराजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बैरसिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ग्राम खजूरी राको बैरसिया में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाश को पेड़ से नीचे उतरवाया। युवक की पहचान रामबाबू मेहर पिता काशी मेहर उम्र 35 वर्ष निवासी खजूरी राको के रूप में हुई है। उसने अपने घर के करीब लगे पेड़ पर फांसी का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस ने इस मामले में एडीआर दाखिल कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा था और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version