परीक्षा में पेपर सही न होने पर 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

परीक्षा में पेपर सही न होने पर 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

खीरों थाना क्षेत्र के ग्राम मेडौली में एक युवती ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की रात आठ बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेडौली निवासी गौकरन की 18 वर्षीय पुत्री सुमन का शव मंगलवार की रात अपने ही घर में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सुमन 12 वीं की छात्रा थी। सूत्रों से पता चला है की सुमन का इंटर परीक्षा का पेपर सही न होने के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। खीरों थानाध्यक्ष अमर नाथ ने बताया शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version