अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के आशीर्वाद से पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दुबे जी की अनुशंसा पर राहुल भारद्वाज को मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल में विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अथक मेहनत और लगनशीलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने ये निर्णय लिया है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव राहुल भारद्वाज ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का आभार व्यक्त किया है।
