जांबाज जवानों और शहीदों के बलिदान के कारण आज हमारा देश और सुरक्षित हैं: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जांबाज जवानों और शहीदों के बलिदान के कारण आज हमारा देश और सुरक्षित हैं: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शौर्य स्मारक में मध्यप्रदेश सरकार और एक निजी चैनल द्वारा आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम ”एक शाम देश के नाम” में लोगों से संबोधित
करते हुए कहा कि देश के जांबाज जवानों और शहीदों के बलिदान का ही नतीजा है कि आज हम लोग और हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शहीद परिवारों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है, उनकी हर समस्या का समाधान सरकार करेगी। उन्होंने छतरपुर के आरक्षक शहीद बालमुकुंद प्रजापति के परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें शीघ्र ही पिछले दो साल से रुकी पेंशन शुरु की जायेगी।

जांबाज जवानों और शहीदों के बलिदान के कारण आज हमारा देश और सुरक्षित हैं: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि जब मैं देहरादून में पढ़ रहा था तो हमारे स्कूल के एक तरफ सैनिक स्कूल था। मेरी बड़ी इच्छा थी की मैं फौजी बनूं। मैंने एनडीए की भी तैयारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन जब मैं सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवानों का साहस देखता हूँ तो मुझे बड़ा गर्व होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं देश प्रेम के गाने सुन रहा था। इसमें पूरे भारत की झलक दिखलाई दे रही थी। हमारे देश में विभिन्न जाति, संस्कृति, भाषा, धर्म होने के बावजूद हम एक झण्डे के नीचे खड़े रहते हैं और देश के प्रति हमारा जज्बा एक रहता है। उन्होंने कहा कि आज अपने देश की इस महानता के प्रतीक को शौर्य स्मारक के इस स्थान पर देख रहा हूँ। मुख्यमंत्री ने देश भक्ति आयोजन के लिये जी टी.व्ही. के चेयरमेन श्री सुभाष चन्द्र गोयल को धन्यवाद दिया और अपेक्षा की कि वे शहीदों के सम्मान के साथ हमारे वीर जवानों के बीच इस तरह के कार्यक्रम निरंतर रखेंगे।

जांबाज जवानों और शहीदों के बलिदान के कारण आज हमारा देश और सुरक्षित हैं: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Timesमुख्यमंत्री ने इस मौके पर सीआरपीएफ के जवान शहीद श्री अश्वनी कुमार काछी जबलपुर, शहीद मनोज चौरे बैतूल, शहीद मनमोहन सिंह परिहार सतना, सेना के जवान शहीद रंजीत सिंह तोमर दतिया, शहीद रामेश्वर प्रसाद पटेल जबलपुर, शहीद जगराम सिंह तोमर मुरैना, मध्यप्रदेश पुलिस के शहीद एएसआई, अमृतलाल भिलाला, आरक्षक शहीद अरविंद सेन अलीराजपुर, रायेसन के आरक्षक शहीद इन्द्रपाल सिंह सेंगर, आरक्षक शहीद बालमुकुंद प्रजापति छतरपुर, और शहीद श्री रमाशंकर यादव भोपाल के परिजनों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में चिकित्सा एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर, जनसंपर्क एवं विधि विधायी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे, विधायक श्री आरिफ मसूद, पुलिस महानिदेशक श्री वी.के. सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री गोपाल रेड्डी, आयुक्त जनसंपर्क श्री पी. नरहरि, आयुक्त भोपाल श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव और जी.टी.व्ही के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के संपादक श्री दिलीप तिवारी ,सेना, सीआरपीएफ, पुलिस के जवान और एनसीसी स्काउट गाईड के छात्र-छात्राओं के साथ शहीदों के परिजन और नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version