महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भिंड की गलियों से होकर निकली शिव बारात | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भिंड की गलियों से होकर निकली शिव बारात | New India Timesमहाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भिंड की गलियों से होकर जब शिव बारात निकली तो लोगों के मुंह से न केवल भोले नाथ की जय बल्कि वंदे मातरम और जय हिंद जय भारत के नारे भी निकल रहे थे। जी हां महाशिवरात्रि को हजारों की संख्या में भिंड की सड़कों पर जब शिव बारात निकली तो बारातियों के बीच में देश भक्ति का जज्बा और उल्लास भी देखते ही बन रहा था। वैसे तो यह बारात पिछले 10 वर्षों से निकाली जा रही है लेकिन इस वर्ष इस बारात की विशेषता यह थी कि बारात में न केवल तिरंगे झंडे लहराए जा रहे थे बल्कि अधिकांश बारात देश भक्ति के तीन रंगों में रंगी हुई थी, बीच में 2 सैनिक बंदूक कन्धों पर डालकर और हाथ में विजय विश्व तिरंगा लेकर चल रहे थे तो वही लोग वंदे मातरम जय हिंद जय भारत के नारे लगा रहे थे। पुलवामा और कश्मीर के अमर शहीदों की याद में बारात शुरू होने से पहले मौन धारण कर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और फिर बारात से तीन रंगों के हमारी आन बान शान के प्रतीक तिरंगे झंडों के साथ भोले बाबा की बारात निकाली गई। बारात में हजारों श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रमेश दुबे के अलावा स्वयं कलेक्टर छोटे सिंह और पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस भी न केवल बाराती बने बल्कि सभी ने लाल बत्ती और हूटर लगी शिव शंकर के शिवलिंग की शिव डोली को अपने कंधों पर रखकर चलने का भी पुण्य कार्य किया। बारातियों के साथ अंचल के चिलोंगा सरकार के कहे जाने वाले महंत भी रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version