मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वंदना शांतनु विपट ने बी म्यूजिक अंतिम वर्ष की परीक्षा में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर अपना और विघालय का नाम रोशन किया है।
रागिनी कला एवं संगीत महाविद्यालय की छात्रा श्रीमती वंदना शांतनु विपट ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी म्यूजिक अंतिम वर्ष की परीक्षा में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर काॅलेज का नाम गौरांवित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पंड़ित तेजपाल भट्ट, विजय दीक्षित, सत्यप्रकाश कपूर , डॉ सतीश वर्मा, अजय हंमतखेड़ेकर तथा समस्त मित्रों आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
