जहरीली बेर खाने से एक की मौत एक की हालत गम्भीर | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जहरीली बेर खाने से एक की मौत एक की हालत गम्भीर | New India Times

अलीराजपुर जिले के जोबट रामपुरा जंगल में बकरियां चराने गए चचेरे भाई-बहन की खेत में लगे बेर तोड़ कर खाने से तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान बालक मनीष की मौत हो गई जबकि बालिका रजनी पिता नागरसिंग 7 वर्ष की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बेर का पेड़ खेत में है और खेत में छिड़के गए कीटनाशक दवाई के प्रभाव में आ गया था।
ग्राम पटवारी बालसिंह डावर व अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुरा के तालाब फलिया के दो बच्चों को गंभीर अवस्था में जोबट अस्पताल लाया गया जहां से उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आलीराजपुर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि मनीष पिता राजू (8) वर्ष व रजनी पिता नगरसिंह (7) वर्ष दोनों चचेरे भाई-बहन थे तथा अपने घर की बकरियां चराते हुए जंगल की ओर ले गए। ग्राम की सीमा पर बकरियां चरा रहे थे कि इसी दौरान रतनिया पिता राजू के खेत में लगे बेर के पेड़ से बेर तोड़कर खाने लगे। उल्लेखनीय है कि रतनिया ने अपने खेत में फिल्हाल मक्का व जुवार की फसल की बोवनी कर रखी है तथा फसल को इल्ली के प्रकोप से बचाने के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रखा था। संभवतः दवाई मेड पर लगे बेर के पेड़ तक पहुंची होगी तथा पेड़ पर लगे वही फल दोनों बच्चों ने खाए और खाने के बाद दोनों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजन उन्हें लेकर जोबट अस्पताल पहुंचे जहां दोनों बच्चों की नाजुक हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय आलीराजपुर रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मनीष की मौत हो गई जबकि रजनी की हालत गंभीर बनी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version