पति की हत्या कर पत्नी ने की खुदकुशी की कोशीश, पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पति की हत्या कर पत्नी ने की खुदकुशी की कोशीश, पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

जामनेर तहसील के नेरी गांव में एक पत्नी ने पति की हत्या कर खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले में दोषी पत्नी और पति को उपचार के लिए जलगांव के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरी निवासी संदीप पवार उम्र 25 अपनी पत्नी कोमल उम्र 21 के साथ राजीखुशी जीवन व्यतीत कर रहा था। 3 मार्च की सुबह ना जाने अचानक ऐसा क्या हुआ कि कोमल ने गेहूं पीसने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पथर जिसे मराठी में वरवटा कहा जाता है से सोते हुए संदीप के सिर पर प्रहार कर दिया जिसमें पति संदीप खुन से लतपत हो गया। उसकी चीखों से झल्लाए आस पास के लोग संदीप के घर की ओर दौड़े कि उसी दौरान कोमल ने आत्महत्या करने के मकसद से किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया। लोगों ने गंभीर घायल संदीप को अम्बुलंस से जलगांव सरकारी अस्पताल रेफ़र किया जहां उसकी मौत हो गयी और वहीं आरोपी पत्नी कोमल की तबीयत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

इस मामले में नेरी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी श्री विकास पाटील ने संवाददाता को बताया कि इस मामले में आरोपी पत्नी कोमल के खिलाफ़ फ़ौजदारी दायर करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है जिसमें मृतक संदीप के पिता और कोमल के ससुर ने आरोपी कोमल के द्वारा उनके बेटे संदीप की हत्या करने की शिकायत दर्ज कराने की पेशकश की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version