मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत नगर निगम भोपाल एवं सामाजिक न्याय विभाग के साथ सहयोगी संस्था जेनिथ एजुकेशन एंड सोशल वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन संस्था ने कराए सामूहिक निकाह संपन्न | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत नगर निगम भोपाल एवं सामाजिक न्याय विभाग के साथ सहयोगी संस्था जेनिथ एजुकेशन एंड सोशल वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन संस्था ने कराए सामूहिक निकाह संपन्न | New India Times

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत आज भोपाल के इकबाल मैदान में 2 बजे नगर निगम भोपाल एवं सामाजिक न्याय विभाग की जानिब से और इनकी सहयोगी संस्था जेनिथ एजुकेशन एंड सोशल वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन के द्वारा कई जोड़ों के निकाह पढ़ाए गए। निकाह का ख़ुत्बा भोपाल शहर क़ाज़ी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने पड़ा।

मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत नगर निगम भोपाल एवं सामाजिक न्याय विभाग के साथ सहयोगी संस्था जेनिथ एजुकेशन एंड सोशल वेल्फेयर आर्गेनाइजेशन संस्था ने कराए सामूहिक निकाह संपन्न | New India Times

इस मौके पर शहर क़ाज़ी सैय्यद मुश्ताक़ अली ने अपने बयान में कहा कि निकाह हमारे नबी की सुन्नत हैं और निकाह में सादगी इख़्तियार करना चाहिए और फ़िज़ूलखर्ची से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मियां बीबी को आपस में मोहब्बत और ख़ुलूस के साथ एक दुसरे की बात मानते हुए शरीयत और सुन्नत पर अमल करते हुए अपनी ज़िन्दगी गुजारना चाहिए।

मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत हुए इस आयोजन में भोपाल शहर क़ाज़ी के अलावा भोपाल मध्य से कांग्रेस के विधायक जनाब आरिफ मसूद साहब वार्ड 22 के पार्षद सऊद खान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के सदस्य और समाजसेवी डॉ रेहान सिद्दीकी आयोजक ज़ाहिद खान,आतिफ खान और मानव अधिकार कार्यकर्ता पत्रकार और समाजसेवी मुनिस खान आज़ाद के साथ ही दूल्हा,दुल्हन के परिजनों के साथ ही सैकड़ो की तादात में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version