क्या प्रभारी मंत्री करा पायेंगे छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच??? | New India Times

स्पेशल रिपोर्ट :

अश्वनी मिश्रा, सिवनी/छपारा (मप्र ), NIT:

क्या प्रभारी मंत्री करा पायेंगे छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच??? | New India Times

जनपद पंचायत छपारा क्षेत्र में सूखे नालों और तालाबों पर करोड़ों रुपए की लागत से चल रहे स्टॉप डेम घाट निर्माण और पुलिया निर्माण में मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आ रहा है इसी बीच 2 मार्च को सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री सामूहिक विवाह में सिवनी पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्या वे उक्त निर्माण कार्यों में जारी भ्रष्टाचार के मामले में जांच करवा पायेंगे यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र की आने वाली 54 पंचायतों में मैटेरियल सप्लायर्स बनाम ठेकेदारों और ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित आर ई एस विभाग के तकनीकी अमले के साथ मिलीभगत कर सूखे नालों और तालाबों पर स्टॉप डेम सहित घाट निर्माण और पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सांसद निधि, जनभागीदारी निधि और विधायक निधि सहित 14वें वित्त की राशि से गड़बड़ घोटाले को योजना मंडल की सहमति से अंजाम दिये का आरोप लगाया जा रहा है। यहां यह बताना जरूरी है कि जिन जगहों पर उक्त निर्माण कराया जा रहा है वहां कई जगह तो ऐसी हैं जहां पर ऐसे निर्माण का कोई सीधा लाभ क्या क्षेत्र की आम जनता को मिल पाएगा यह सवाल भी अपने आप में एक उच्च स्तरीय जांच की ओर इशारा करता है।

छपारा पंचायत में बह रही है भ्रष्टाचार की गंगा

क्या प्रभारी मंत्री करा पायेंगे छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच??? | New India Times

प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त छपारा पंचायत में भी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है और पिछले समय में पंचायत के द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच भी हो चुकी है जिस पर जांच कमेटी ने सरपंच सचिव को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित कर जिला पंचायत की ओर भेज दिया था जहां से उन्हें निलंबित भी कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद सरपंच ने कमिश्नर कार्यालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था और आज भी वे पंचायत में सिर्फ और सिर्फ रोड निर्माण कार्यों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं। जबकि छपारा नगर में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आमजन परेशान हो रहा है और वर्तमान में तो नगर में सप्ताह में एक या दो बार ही पीने के लिए पानी नसीब हो पा रहा है।

सफेद हाथी बनी 2 करोड़ 75 लाख की इंटकवेल योजना

क्या प्रभारी मंत्री करा पायेंगे छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच??? | New India Times

छपारा नगर के लिए लगभग 9 वर्ष पूर्व एक इंटरवेल योजना स्वीकृत की गई थी लेकिन आज उक्त योजना का हाल सफेद हाथी की तरह ही है और इस योजना में 2 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी आज वर्तमान समय में उक्त योजना आधे अधूरे हाल में ही पड़ी हुई है। ज्ञात हो कि इस इंटकवेल योजना से पिछले वर्ष की गर्मियों में भी छपारा नगर की आम जनता को पानी नसीब नहीं हो पाया था। दरअसल उक्त योजना के स्थल चयन और निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार के चलते अब यह इंटक वेल योजना सिर्फ सफेद हाथी जैसी साबित हो रही है। छपारा पंचायत में एक अजीबोगरीब भ्रष्टाचार का नया मामला प्रकाश में आया है, दरअसल इन दिनों वैनगंगा तक के रेस्ट हाउस गेट से लगे बैल बाजार का एक मकान को दिनदहाड़े नेस्तनाबूद कर गायब करा दिया गया है और उस स्थान पर छपारा पंचायत की मिलीभगत से एक दबंग व्यक्ति के द्वारा अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए इसी स्थल पर एक नव निर्माण की तैयारी भी पूर्ण करा ली गई है। अब जबकि प्रदेश के पीएचई मंत्री और सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पासे 2 मार्च दिन शनिवार को सामूहिक विवाह सिवनी में पहुंच रहे हैं, ऐसे में क्या वे छपारा जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों और छपारा पंचायत में भारी भ्रष्टाचार के मामले में क्या कार्यवाही करा पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version