बोगदा पुल कलारी की शिफ्टिंग की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियो ने दिया भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र) NIT:

बोगदा पुल कलारी की शिफ्टिंग की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासियो ने दिया भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन | New India Times

बोगदापुल स्थित कलारी की शिफ्टिंग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय निवासियों ने नाराज़गी और गुस्से के आलम में आज भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े को एक ज्ञापन देकर कलारी को हटाने की मांग की। इससे पहले भी स्थानीय निवासियों ने एक आवेदन अपर कलेक्टर को दिया था लेकिन उस आवेदन पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

कलारी से निकलते हुए शराबियों की गाली-गलौज, मारपीट और हुड़दंगबाजी से आज़िज आकर फिर एक बार भोपाल कलेक्टर के पास अपनी परेशानियों को रखते हुए स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सुदाम खाड़े से कलारी को मोहल्ले से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।

गौरतलब हैं की पिछले महीने शराबियो ने उनेज खान नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी तभी से स्थानीय निवासी कलारी को हटाने की मांग भोपाल प्रशासन से कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version