देश में जहां सेना के जवान दे रहे हैं अपना बलिदान वहीं बहराइच में हो रहा है सैनिकों का अपमान, बहराइच जिला के पयाग पुर थाने में एक फौजी को सिपाही ने मारा थप्पड़ | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

देश में जहां सेना के जवान दे रहे हैं अपना बलिदान वहीं बहराइच में हो रहा है सैनिकों का अपमान, बहराइच जिला के पयाग पुर थाने में एक फौजी को सिपाही ने मारा थप्पड़ | New India Times

एक तरफ देश में जहां सेना के जवान देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर बहराइच जिला में एक सैनिक का अपमान किया जा रहा है जो कल रात से बहराइच के पयाग पुर थाने में किसी मामले में हवालात में बंद है।
जानकारी के अनुसार पयाग पुर थाने में बंद अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गये सैनिक इन्द्रजीत यादव को पयागपुर थाने के एक सिपाही संजय ने थप्पड़ जड़ दिया और कलर पकड़ कर थाने से बाहर कर दिया। जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में भारतीय सेना में तैनात जवान घर पर छुट्टी में आया हुआ है।

पयागपुर पुलिस द्वारा फौजी जवान को अपमानित किया जाने अति निंदनीय है।

देश में जहां सेना के जवान दे रहे हैं अपना बलिदान वहीं बहराइच में हो रहा है सैनिकों का अपमान, बहराइच जिला के पयाग पुर थाने में एक फौजी को सिपाही ने मारा थप्पड़ | New India Times

पयागपुर थाना प्रभारी ने पीड़ित जवान को दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने भरोसा दिलाया है। इस खबर की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते थाने पर इलाके के लोग इकट्ठा होने लगे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे जिसके बाद वहां के इंचार्ज खुद लोगों को समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान एक सिपाही ने फौजी का हाथ पकड़ कर उसे बाहर ले जाने लगा और सभी से शांत रहनी की बात करता रहा।

सूत्रों के मुताबिक फैजी को थप्पड़ मारने वाले सिपाही संजय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version