पुणे में कश्मीरी पत्रकार पर जानलेवा हमला, पत्रकार की शिकायत पर पुणे पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, पुणे/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पुणे में कश्मीरी पत्रकार पर जानलेवा हमला, पत्रकार की शिकायत पर पुणे पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में कश्मीरियों पर हमले हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात पुणे में एक अंग्रेजी अखबार के कश्मीरी पत्रकार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पत्रकार की शिकायत पर पुणे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुणे में एक अखबार में काम करने वाले पीड़ित कश्मीरी पत्रकार जिबरान नजीर ने कहा कि हमलावरों ने उनसे कहा कि वे उन्हें वापस कश्मीर भेज देंगे। नजीर के मुताबिक तिलक रोड पर रात करीब पौने ग्यारह बजे उन पर यह हमला किया गया, जब वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुलिस थाना में बाद में उनसे माफी भी मांगी।

पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दो लोग एक बाइक से पत्रकार जिबरान का पीछा कर रहे थे और जैसे ही जिबरान एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुके दो लोगों ने कहा सुनी शुरू कर दी लेकिन जिबरान ने उनका कोई जवाब नहीं दिया फिर भी दोनों युवकों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और फरार हो गए।

आरोप है कि, शुरुआत में इस घटना को पुलिस ने ‘रोड रेज’ की घटना बताकर टालने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें ये पता चला की युवक कश्मीरी होने के साथ पत्रकार भी है तब पुलिस हरकत में आई और दो संदिग्ध हमलावरों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया। देर रात इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version