फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जनपद में वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे युवकों की कार अचानक आग गोले में बदल गयी। आग की लपटें देख सभी कर सवार कार से कूद गये जिसके बाद स्थानीय पुलिस को और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गयी लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत मोहल्ला सूफीपुरा सिविल लाइन निवासी आशीष कल देर रात मित्रो के साथ अपनी टाटा मांजा कार से एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिये नानपारा जा रहे थे। इसी दौरान रात्रि करीब 11 बजे के समय जब वो लोग बहराइच नानपारा मार्ग पर स्थित अकेलवा ग्राम के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी से धुआं उठने के बाद उसमे आग लग गयी। आग की लपटें देख चालक ने कार रोक दी और सभी कार सवार कार से कूद पड़े। लोगों ने रामगावँ पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल वाहन भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
