त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक में डीएम व एसपी ने होली को हंसी-खुशी से मनाने के दिये निर्देश | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक में डीएम व एसपी ने होली को हंसी-खुशी से मनाने के दिये निर्देश | New India Timesमैनपुरी जिले का आपसी सौहार्द अपने आप में एक मिसाल है। जनपद के लोग एक दूसरो के त्योहारो में बढ-चढकर हिस्सा लेते हैं, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है। आप सभी अपनी गौरवमयी परम्परा को बनाये रखें और आने वाले होली के त्योहार को एक दूसरे के साथ मिलकर मनायें। किसी के द्वारा मना करने पर उसके ऊपर रंग कदापि न डालें। होली के पर्व पर किसी भी दशा में केमिकल रंगों का प्रयोग न किया जाये। होली खुशियों का त्योहार है, इसमें हुड़दंग न मचायें। होली के त्योहार पर रंजिश न निकाले बल्कि एक दूसरे से गले मिलकर प्रेम का सन्देश दें। नकली शराब बनाने वालों का बहिष्कार करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई समस्या है तो तत्काल संज्ञान में लायें। जिला प्रशासन आपकी हर समय मदद करेगा। उक्त विचार जिलाधिकारी चन्द्रपाल सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने कोतवाली में आयोजित शान्ति कमेटी की बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि त्योहार एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर मनाने के लिए होते हैं, इसलिए आप सभी सौहार्द के वातावरण में त्योहार को मनायें। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। उन्होंने उपस्थित संभ्रान्त नागरिकों के जरिये जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे होलिका दहन वाले स्थान पर ही होली जलाये, कोई नई परम्परा न डाले ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचें।​त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक में डीएम व एसपी ने होली को हंसी-खुशी से मनाने के दिये निर्देश | New India Timesउन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर अराजक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है ऐसे लोगो से सतर्क रहें। रंग भरे गुब्बारे व कीचड आदि फेकने को पूर्णरूप से प्रतिबन्धित किया गया है। कोई भी व्यक्ति गुब्बारे में रंग भरकर किसी के ऊपर न फेकें। 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी ए.के.श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपाल, पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version