अब्दुल वसीम खान अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और भोपाल उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अब्दुल वसीम खान अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और भोपाल उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त | New India Times

अब्दुल वसीम खान को अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता और भोपाल उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हुए अब्दुल वसीम खान ने कहा कि पार्टी ने मुझसे जो उम्मीदें की हैं मैं उन उम्मीदों को पूरा करने की पूरी लगन और ईमानदारी के साथ कोशिश करूँगा। अब्दुल वसीम खान ने आगे कहा कि अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड कांग्रेस के प्रचार और प्रसार के लिए में अनथक प्रयास करूँगा और पार्टी के संगठन स्तर को ऊपर उठाकर और आगे ले जाने की कोशिश करूँगा।

इस अवसर पर अब्दुल वसीम खान ने कांग्रेस और उससे जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अब्दुल वसीम खान को अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ बिग्रेड का प्रदेश प्रवक्ता और भोपाल उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

By nit

Exit mobile version