पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बोराड़ी में निकाला गया कैंडल मार्च | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बोराड़ी में निकाला गया कैंडल मार्च | New India Timesपुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बोराड़ी
शैक्षणिक परिसर से बोराडी गांव में रैली कैंडल डल मार्च छत्रपती शिवाजी महारज चौराहे तक मार्च निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान आतंकी हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजापा तालुकाध्यक्ष राहुल रंधे, संस्थान सदस्य शामकांत पाटील, कर्मवीर पत संस्था चेअरमन शशांक रंधे, नथ्थु बडगुजर, डाॅ.भास्कर पाटील, डाॅ.भुपेंद्र् निकम, बडगुजर, रविंद्र शिंदे, प्रमोद पवार, भागवत पवार, विजय देवरे, रविंद्र पाटील, संजय पाटील, चंद्रभान पाटील, अशोक महाजन, डाॅ. सुनील वाणी, ए.एन. दहीवदकर, कल्पना पाटील, सुचित्रा वैद्य, पल्लवी पवार, सविता वाल्हे, एस.जी. चौधरी, डाॅ. दिलीप पाटील, डाॅ. के.एस.साळुंखे, जयसिंग पावरा, अनिल लुंगसे, गणेश भामरे, संदिप चौधरी, अंबादास सगरे, चंद्रसिंग राजपुत, एम.एस.पाटील, व्ही.डी.पाटील, संजय अहीरे, डी.जे.चव्हाण, चंद्रकांत बडगुजर, भावना निकम, उज्ज्वला पाटील, सहित हजारों की संख्या में शहीदों को नमन श्रद्धांजलि अर्पित करने केंडल मार्च में सभी दलों के लोग शामिल हुए।

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बोराड़ी में निकाला गया कैंडल मार्च | New India Times

इस दौरान भाजपा तहसील अध्यक्ष राहुल रंधे ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िले पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उन्हीं के शब्दों में करारा जवाब दिया जाना चाहिए और पाकिस्तान से तमाम तरह के रिश्ते खत्म कर लेना चाहिए। आतंकवादी घटना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, जैश ए मोहम्मद आतंकवादी संगठन को सबक सिखाने का समय आ गया है। पूरा देश सैनिकों के साथ है। इस मौके पर मातोश्री बनुमाय कन्या विद्यालय, पं.ज.नेहरू विद्या, कर्मवीर इंग्लिश मेडियम स्कूल, आयुर्वेद महाविद्यालय, डी.एड.काॅलेज, जूनियर व सिनियर काॅलेज, जि.प.केंद्र स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘अमर जवान तुझे सलाम’, वीर जवान तुझे सलाम, इस तरह की घोषणाओं से वातावरण को भाव विभोर कर देश की अखंडता एकता का संदेश दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version