आबिद कुरेशी, आगरा (यूपी), NIT:

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में भारत के जवानों के ऊपर हुए आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध में रूनकता में मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान के विरुद्ध मोर्चा निकाला और हिंदुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं आतंकवाद व पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर विरोध कर कड़े शब्दों में इस कायराना हरकत की निंदा की व आतंकी हमले में शहीद जवानों को खिराज ए अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की।
इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी से मांग की गई कि वह पाकिस्तान को ईंट का जबाब पत्थर से दें। हिंदुस्तान का मुस्लिम भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
