युवा प्रेस क्लब ने शहीद जवानों को शोक सभाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

युवा प्रेस क्लब ने शहीद जवानों को शोक सभाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर युवा प्रेस क्लब की एक आपातकालीन बैठक अध्यक्ष अब्बास नकवी की अध्यक्षता में महामंत्री सुखविंदर सिंह के प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा इस हमले की तीव्र शब्दों में निंदा की और हर कीमत पर सरकार से इसका बदला लेने की मांग की।जम्मू कश्मीर के पुलवाया में सैना के काफिले में शामिल 44 जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखद है। आतंकी संगठन के द्वारा हमारे जवानों पर किए गए हमलों की हम सभी घोर निंदा करते हैं क्लब के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से परिवार वालों को यह दुख सहने की प्रार्थना भी की। इस शोक सभा में प्रमुख रूप से सुखविंदर सिंह कमल गुप्ता रवि शुक्ला मोहम्मद इरफान शिब्लू, हरविंदर सिंह, दिलीप शुक्ला,आकाश सैनी, अमित कुशवाहा, जेड खान,सदाकत मंसूरी, मोहम्मद आरिफ, अजय कुमार अग्निहोत्री, सावेज खान मुन्ना, सैयद सिराज अली सुचित ठाकुर, दिनेश सोमबंशी, महेश श्रीवास्तव सहित जावेद खां सभी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version