पुलवामा आतंकी हमला: मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड/ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलवामा आतंकी हमला: मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | New India Times

पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को मुस्लिम समाज के द्वारा जिला मुख्यालय गोल मार्केट के पास गांधी प्रतिमा पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुस्लिम समाज में पाकिस्तान के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। इसी के चलते मुस्लिम समाज के द्वारा पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर बोलते हुए रिटायर्ड फौजी एवं कारगिल विजेता कैप्टन बादशाह खान ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार से हम मांग करते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए और हम सब रिटायर्ड मुस्लिम फौजियों को सबसे पहले सबसे आगे पाकिस्तान से युद्ध लड़ने का मौका दिया जाए, इसके लिए हम 24 घंटे तैयार हैं। पुतला दहन करते समय कैप्टन बादशाह खान मंसूरी, डॉक्टर अमरुद्दीन खान मंसूरी, एडवोकेट कासिम खान मंसूरी, असगर खान मंसूरी, अनवर खान उर्फ लल्लेस, दीवान खान, रईस खान, मुख्त्यार खान, यूनुस खान, प्रोफेसर इकबाल अली, छोटू खान, अबरार सलमानी, शकील खान आदि एक सैकड़ा से अधिक मुस्लिम समाज के लोग पुतला दहन करते समय उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version