जामनेर मे विराट बंजारा संमेलन: संतश्री रामराव बापुजी कि विशेष उपस्थिती : प्रेस ब्रीफ़ीन्ग मे पुलवामा के शहिद जवानो को भावभिनी श्रद्धांजली | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर मे विराट बंजारा संमेलन: संतश्री रामराव बापुजी कि विशेष उपस्थिती : प्रेस ब्रीफ़ीन्ग मे पुलवामा के शहिद जवानो को भावभिनी श्रद्धांजली | New India Times

जगतगुरु संत श्री सेवालालजी महाराज कि जयंती के उपलक्ष्य मे 17 फ़रवरी 2019 को जामनेर शहर मे विराट बंजारा संमेलन का आयोजन किया गया है। इस संमेलन के लिए विशेष अतिथी के रुप में धर्मगुरू तथा श्रीक्षेत्र पोहरागड के गादीपती संतश्री रामराव बापूजी उपस्थित रहेंगे। भगवान रामदेवजी बाबा, श्री ईश्वरसिंगजी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री वसंतरावजी नाईक, श्री लखिताजी बंजारा, ब्राह्मलीन लक्ष्मणचैतन्य बापूजी, श्री दगाजीबापू, श्री नारायणजीबापू इन सभी महामानवों के आशीष से कृषि उपज मंडी के प्रांगण में होने जा रहे इस विशाल संमेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय गोरबंजारा साहित्य संमेलन की अध्यक्ष्या डाॅ श्रीमती सुनिता अशोक पवार के करकमलों से किया जाएगा। समारोह को लेकर आयोजकों द्वारा आमंत्रित संवाददाता परिषद में वक्ताओं ने समारोह की रुपरेखा को रेखांकित किया तत्पश्चात पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भावभिनी श्रद्धाजली अर्पित कि गयी। मौके पर श्री मदन जाधव, श्री राजु नाईक, श्री नामदेव चव्हाण, श्री नटवर चव्हाण, श्री दरबारसिंग राठौड़, श्री कैलास राठौड़, श्री मदन राठौड़, श्री गोकुल चव्हाण, श्री ईश्वर चव्हाण, श्री पंडीत पवार, श्री सचिन चव्हाण, श्री पवन राठोड समेत अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे। संमेलन की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य के प्रभारी राजस्व मंत्री श्री संजय राठौड़ करेंगे। वहीं निगम तिराहे पर सुबह 10 बजे विधायक श्री हरीभाऊ राठोड के हाथो संतश्री सेवालालजी महाराज कि प्रतिमा का पुजन किया जाएगा। जिसके बाद संमेलन स्थली तक अभुतपूर्व अनुशासित रैली का आयोजन किया जाएगा दौरान पारंपारीक होली नृत्य और भजनो का भी आयोजन होगा। संमेलन के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कयी चरनो मे जयंती उत्सव समिती का गठन किया गया है। प्रमुख उपस्थितियों में श्री शामचैतन्यबापूजी, श्री सागरजी महाराज, श्री शंकर पवार, श्री मदन जाधव, श्री कांतिलाल नाईक, श्रीमती नेहा राठौड़, श्री चरणदास पवार, श्री रायसिंग महाराज, श्री किसन राठौड़, श्री दीलिप राठौड़, श्री राजु नाईक, डा श्री सुदर्शन राठौड़, श्री लखुसिंग नाईक समेत अन्य मान्यवर मौजुद रहेंगे। सीनियर सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुची में कुल 60 पदाधिकारियों समेत तहसील क्षेत्र के सभी बंजारा सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, पुलिस पाटील तथा पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है। उत्सव समीति में श्री लालचंद चव्हाण, श्री कैलास राठौड़, श्री राजेश नाईक, श्री श्रीराम राठौड़, श्री मुलचंद नाईक समेत अन्य गणमान्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। विदित हो कि हर साल तहसील क्षेत्र के बंजारा समाज बंधुओं द्वारा संतश्री सेवालालजी महाराज कि जयंती पर संमेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार होने जा रहे संमेलन के विशेष अतिथी के रुप मे पधारने वाले धर्मगुरू तथा श्रीक्षेत्र पोहरागड के गादीपती संतश्री रामरावजी बापूजी कि उपस्थिती के कारण संमेलन आयोजन के लिए खास प्रबंधन कि सभी तैय्यारीया लगभग पुरी कि गयी है। जयंती उत्सव समिती सदस्यो के मुताबीक इस संमेलन मे करीब 30 हजार तक बंजारा समाज के बंधुगण शिरकत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version