अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मोहाड़ी पुलिस की सतर्कता बरतने से चोरी के कुछ ही घंटों में मोबाइल फोन चोर गिरोह का गिरफ्तार कर लाखों रुपए मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मोहाड़ी पुलिस ने मोबाइल छीना छपटी चोरी मामले में दो बदमाशों से 25 विभिन्न अपराधों की सामग्री के 26 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात देवपुर स्थित स्टेडियम के समीप सड़क से दो मोटरसाइकिल सवारों ने राहगीर चलते व्यक्ति के हाथ से कीमती मोबाइल झपट कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसकी सूचना तत्काल पेट्रोलिंग करते समय मोहाडी थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल को दी गई उन्होंने महामर्ग के होटलों पर कांबिंग ऑपरेशन चलायाइस दौरान पुलिस सहायक निरीक्षक अभिषेक पाटील को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि बाइक सवार दोनों बदमाश आदर्श होटल में भोजन करने आ रहे हैं इस जानकारी प्राप्त होते ही मोहाड़ी पुलिस हरकत में आयी होटल में जाल बिछाया गया जैसे ही पुलिस को आरोपियों ने देखा तो फरार होने दौड़ पड़े लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा इस दौरान उनकी तलाश ली गई तो उनकी जेब से कीमती मोबाइल फोन बरामद हुए पुलिस ने मोबाइल फोन की पूछताछ की चोरो ने जानकारी देने में असमर्थता जताई थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील के पुइसिया रौब झाड़ते ही आरोपियों ने देवपुर के रहगुजर का मोबाइल फोन चुराने की बात कबूल किया आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने धुलिया शहर में लाल पल्सर से 26 मोबाइल फोन रहगुज़र नागरिकों से चुराने की बात का अपराध कबूल किया. पुलिस ने खुशाल उर्फ मन्या अशोक मोकळ (निवासी दंडेवाला बाबा नगर, मोहाडी उपनगर, म्हाडा वसाहत, धुलिया) तथा हर्षल राजेंद्र मेंढे (निवासी सहजिवन नगर, शासकीय दूध डेअरीजवळ, धुलिया) दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में से २ लाख ११ हजार के मोबाईल फोन बरामद किया है ।इस दबीश को सफलतापूर्वक अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पोलीस अधीक्षक विवेक पानसरे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी सचिन हिरे यके निर्देश में मोहाडी पोलीस थाने के सहायक पोलीस निरीक्षक अभिषेक पाटील तथा अन्य कर्मियों ने अंजाम दिया।
