रोडवेज बस स्टॉप के सामने गोली मार कर युवक की हत्या, भीड़ से घिरता देख हमलावर ने खुद को ढाबे में किया बंद | New India Times

वी.के. त्रिवेदी/हाशिम अंसारी, सीतापुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

रोडवेज बस स्टॉप के सामने गोली मार कर युवक की हत्या, भीड़ से घिरता देख हमलावर ने खुद को ढाबे में किया बंद | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर शहर में उस समय हडकंप मच गया, जब बुधवार की देर शाम रोडवेज बस स्टॉप के सामने ढाबे पर गोलियों से छलनी कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सरेआम गोलियों की तड़तड़ाहट से वहां भगदड़ मच गई। भीड़ से घिरता देख हमलावर ने खुद को एक ढाबे के कमरे में बंद कर लिया। सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
रोडवेज बस स्टॉप के सामने रतन पंजाबी ढाबे पर बुधवार रात करीब 9:18 बजे एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। फायरिंग की गूंज से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक हमलावर ने एक युवक पर तीन गोलियां दाग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इस बीच भीड़ से घिरता देख हमलावर ने खुद को एक ढाबे के अंदर कमरे में बंद कर लिया। गुस्साई भीड़ बाहर से दरवाजा तोड़ने पर उतारू हो गई। वारदात की खबर पाते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह हमलावर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बंसूपुर अंसुधरा रामसनेही घाट जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version