रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा जुमला साबित हुई, बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: कदमबांडे, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध राकांपा ने निकाली जवाब दो रेली | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुलिया/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा जुमला साबित हुई, बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: कदमबांडे, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध राकांपा ने निकाली जवाब दो रेली | New India Times

राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत हुई। इस आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को उसके 2 करोड़ रोजगार देने के वादे की याद दिलाने के लिए बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजवर्धन कदमबांडे के नेतृत्व में जवाब दो रैली निकाली गई। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे निराशाजनक स्थिति देश में बन गई है। अधिकांश युवाओं ने निराश होकर नागा साधु की दीक्षा ग्रहण कर ली है और सरकार हैं कि जुमले पर जुमलेबाजी थोप रही हैं।

गांधी प्रतिमा से मोर्चे का आंरभ किया गया। युवाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत कर हाथों में विभिन्न प्रकार के नारों की तख्तियां ले कर सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए क्यूमाईन क्लब पर प्रदर्शन किया इस के उपरांत एक ज्ञापन ज़िला अधिकारी राहुल रेखावार को सौंपा गया जिसमे बताया की नौकरियों को लेकर जुमला केंद्र सरकार ने दिया था,वह फेल हो गया उनके दावे खोखले साबित हुए।

सरकार ने जनता पर तीन गोली दागी है. पहली नोट बंदी, दूसरी जीएसटी ओर तीसरी बेरोजगारी है.देश में रोजगार उपलब्ध तो नही हुआ पर करोड़ों बेरोजगार हो गए जीएसटी विधेयक के कारण गांवों में जो छोटी इंडस्ट्री चल रही थी, उसको भी बंद कर दिया गया।

इस आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवर्धन कदमबांडे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोट बंदी जीएसटी के कारण जनता के कारोबार बंद हो रहे हैं, युवा सड़कों पर हैं और लोग भूखे मर रहे हैं. इसके लिए दिल्ली की मोदी सरकार जिम्मेदार है. इस दौरान केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन पूर्व विधायक राजवर्धन कदम बांडे, संदीप बेडसे, किरण शिन्दे, किरण पाटील, विलास खोपड़े, कल्पना महाले, यशवर्धन कदमबांडे, रंजीत भोसले, राजू कोली, विश्वजीत पाटिल, लोकेश रणदिवे, सोहैल शेख, पप्पू शिरसाठ, ऋषिकेश चौहान उपाध्यक्ष, जितेंद्र देवरे आदि ने सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version