यवतमाल में बढ रहा है अपराध का ग्राफ, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​यवतमाल में बढ रहा है अपराध का ग्राफ, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम | New India Timesयवतमाल में अपराध का ग्राफ बढता जा रहा है जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे जिला वासियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक यवतमाल जिले में हत्य, लूट, चोरी आदि के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं महिलाओं के चैन स्नेचिंग की वारदातों से सारा शहर खौफजदा है। अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर उचक्के निशाना रहे हैं। विगत कुछ दिनों में ही तीन-चार महिलाएं चैन स्नेचिंग की शिकार हो चुकी हैं।  दिनदहाड़े भी अपराधिक घटनाएं बढ रही हैं, लेकिन पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है, जिससे नागरिकों में  पुलीस प्रशासन के प्रति रोष बढता जा रहा है।​​यवतमाल में बढ रहा है अपराध का ग्राफ, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम | New India Timesजानकारी के अनुसार विगत दिनों दर्डा नगर स्थित वाघमारे नामक व्यक्ती का उनके ही निवास स्थान पर हत्या कर दिया गया लेकीन अभीकतक आरोपियों का कोई भी सुराग पुलीस को नहीं मिल पाया है। जिले में बढते अपराध और पुलिस की लचर कार्यशैली से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है जो पुलिस प्रशासन के लिए कोई शुभ संकेत नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version