अभिभाषक संघ थांदला ने मनाया प्रतिवाद दिवस | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अभिभाषक संघ थांदला ने मनाया प्रतिवाद दिवस | New India Timesझाबुआ जिले के थांदला में बार काउंसिल आफ इंडिया नई दिल्ली तथा स्टेट बर काउंसिल मध्य प्रदेश के आवाहन पर अभिभाषक संघ थांदला द्वारा न्यायालय कार्य से विरत रहते हूए प्रतिवाद दिवस भी मनाया गया। अभिभाषकों की विभिन्न मांगों को लेकर पूरे देश भर में आज प्रतिवाद दिवस मनाते हुए सभी अभिभाषक कार्य से विरत रहे।

उक्त जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ थांदला के अध्यक्ष हाजी जनाब सलीम शेरानी ने बताया की अभिभाषकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारत सरकार द्वारा आज से लगभग 4 वर्ष पूर्व यह आश्वासन दिया गया था कि अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के बैठने के लिए सुविधा युक्त चेंबर हाल, लायब्रेरी तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए उचित प्रसाधन व्यवस्था करने एवं अधिवक्ताओं की मृत्यु उपरांत पेंशन प्रारंभ करने तथा अधिवक्ताओं को बीमारी के उपरांत तथा मृत्यु के उपरांत उनके परिवार को ₹500000 दिये जाने संबंधी घोषणा की गई थी साथ ही एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने का भी आश्वासन दिया गया था। किंतु वर्तमान भारत सरकार द्वारा इन मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया जिसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है। जनाब सलीम शेरानी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश बार कौंसिल द्वारा यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि इस सांकेतिक प्रतिवाद दिवस के पश्चात भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे देश और प्रदेश में अधिवक्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे।अभिभाषक संघ थांदला द्वारा रैली निकालते हुए एसडीए श्री भाना एवं तहसीलदार श्री डाबर को थांदला न्यायालय प्रांगण में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हाजी जनाब सलीम शेरानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक श्री पूनम चंद गादिया, श्री वीआर अरोरा। श्री कनक मल छाजेड़, श्री जितेंद्र जैन, मोहम्मद सलीम खान उपाध्यक्ष विरेंद्र बाबेल, सचिव तुषार भट्ट, कोषाध्यक्ष निलेश जैन, लाइब्रेरियन प्रकाश गणावा सहित समस्त अभिभाषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version