जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार सिविलाइन पुलिस चौकी हरदा द्वारा ग्राम रहटखुर्द और ग्राम पलासनेर में आगामी होली एवं रंगपंचमी त्योहारों के लिए ग्राम सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिकों व ग्राम नागरिकों के साथ शांति समिति की मीटिंग ली गई, जिसमें सभी नागरिकों को होली व रंग पंचमी का त्योहार शान्ति पूर्वक मनाने व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई ।
