मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू;  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर बने 40 हजार पक्के मकान; प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 2022 तक सभी को आवासयुक्त बनाने का लक्ष्य    | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू;  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर बने 40 हजार पक्के मकान; प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 2022 तक सभी को आवासयुक्त बनाने का लक्ष्य    | New India Timesमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण अवासहीन के लिये प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लोकार्पण किया। गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों के लिये 2008 से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना संचालित है, जिसमें अब तक छह लाख से अधिक आवासहीन को आवास दिया जा चुका है, जबकि इंदिरा आवास योजना का लाभ लगभग 10 लाख जरूरतमंद ले चुके हैं।​मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू;  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर बने 40 हजार पक्के मकान; प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 2022 तक सभी को आवासयुक्त बनाने का लक्ष्य    | New India Timesप्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन को अपना घर मुहैया करवाने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर शहरी क्षेत्रों में आवासहीन के लिये 40 हजार से अधिक पक्के मकान बन चुके हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न आवास योजना, सम्पर्क कैसे और किससे करें, नियम, ऋण अनुदान मार्जिन मनी सुविधाएँ आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के कुछ हितग्राही श्री नत्थू तेजभान, पदम सिंह आदि को योजना के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज एक अभिनव पहल की गयी। भोपाल में प्रदेशभर से आये लोगों को एक साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, मंत्रीगण, सांसद, जन-प्रतिनिधि के साथ साथ बडी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version