चौकी इंचार्ज पढुआ नरेंद्र सिंह की बैंड बाजे के साथ हुई विदाई | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

चौकी इंचार्ज पढुआ नरेंद्र सिंह की बैंड बाजे के साथ हुई विदाई | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली निघासन की चौकी पढुआ के चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह को बैंड बाजे के साथ नम आंखों से विदा किया गया।

ज्ञात हो कि पढुआ चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह का तबादला गैर जनपद मेरठ में हो जाने से आज कोतवाली निघासन में कोतवाल संजय कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विदाई समारोह रखा गया जिसमें कोतवाली के समस्त स्टाफ ने नम आंखों से विदाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने पढुआ चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों की हमेशा जरूरत रहती है।
पढुआ चौकी क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र सिंह ने कई सराहनीय कार्य किये।
बताते चलें कि नरेंद्र सिंह के तबादले के बाद अब पढुआ चौकी की कमान हनुमंतलाल तिवारी संभालेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version