रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थान्दला में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना अलिकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के थांदला में आगमन की खबर ने पूरे बोहरा समाज ही नहीं अपितु नगर वासियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
थांदला बोहरा समाज के आमील मुस्तनसीर भाई साहब ने बताया कि धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल मौला साहब का इसी माह की 22 फरवरी को आना तय हो गया है। धर्मगुरु को थान्दला बुलाने के लिए बोहरा समाज के साथ ही थांदला के लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके आगमन की तिथि तय होते ही बोहरा समाज में जश्न का माहौल है और हम सभी समाज जनों के घर घर दस्तक देकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। बोहरा समाज के लोगों द्वारा पूरे नगर में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई जा रही है। बोहरा समाज के मौलिम शेख ताहिर भाई, मौलिम अब्देअली भाई, शेख हैदर भाई, शेख मुफद्दल भाई, शेख होजेफा भाई, मुल्ला अलीहुसेन नाकेदार, मुकरम भाई डोकारवानी, मुर्तजा भाई कल्याणपुरा, कुरेश भाई डोकरवानी, जोहरभाई डैडी, मुस्तम भाई चिकलिया, ताहेर भाई परवट, अली असगर पटवारी आदि वरिष्ठ जनों ने धर्मगुरु के आगमन पर उनकी शान व शौकत के अनुसार भव्य आयोजन की बात कह रहे है, जिसकी शीघ्र ही रूपरेखा तय कर बताएंगे।
