पुरानी पेन्शन बहाली आन्दोलन: जेल भरो आन्दोलन के क्रम में 700 से अधिक शिक्षक-कर्मचारी गिरफ्तारी देने पहुंचे पुलिस लाइन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

पुरानी पेन्शन बहाली आन्दोलन: जेल भरो आन्दोलन के क्रम में 700 से अधिक शिक्षक-कर्मचारी गिरफ्तारी देने पहुंचे पुलिस लाइन | New India Times

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में पुरानी पेन्शन बहाली आन्दोलन चरम पर है। कैदियों से भी बदतर भविष्य के डर से कर्मचारी जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। सरकार यदि पुरानी पेन्शन बहाल नहीं कर पा रही, तो कर्मचारियों को जेल में ही डाल दे, इसी जज्बे के साथ जेल भरो आन्दोलन के क्रम में 700 से अधिक शिक्षक कर्मचारी गिरफ्तारी देने पुलिस लाइन पहुंचे और सांकेतिक गिरफ्तारी दी।

ओपीएस बहाली के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षा भवन परिसर से पैदल मार्च निकाला गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के समक्ष भरण-पोषण कर सकने के भी संकट खड़ा हो जाएगा। बेसिक शिक्षा वेतन भोगी सहकारी समिति के सभापति संजीव तिवारी ने कहा कि सरकार अपने दिन गिनना शुरू कर दे। क्योंकि कर्मचारियों को असंतुष्ट रख कर पुनः सत्ता पाना उनके लिए दूर की बात है। इस दौरान ऋषभ जैन, संजीव रावत, चरण सिंह पटेल, चन्द्रभानु दुबे, छाया निरञ्जन, मधु पासी, महेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण निरञ्जन, नवनीत शास्त्री, वीरेन्द्र पटेरिया, मुकेश तिवारी, विवेक पांडेय, मुकेश कुमार, वीरेन्द्र चौदह, केएम कुशवाहा, शिवदत्त गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अनुज शुक्ला, उमाशंकर शर्मा, गोविंद निरञ्जन, नितिन चौरसिया, छवि वर्मा, जगदीश सविता, अखिलेश पटेल, गौरव रावत, भारत भूषण, विपिन सिंह, नरेंद्र कुमार, कौशल किशोर, गोविंद पाल, उमेश निरञ्जन, श्यामलाल आर्य, श्यामकरण, योगेंद्र द्विवेदी, रघुराज सोलंकी, शैलेश जैन, राजीव कुमार, रामस्वरूप पाल, कृष्ण पाल, महेश जगरिया, देवेंद्र पिपरिया, दिलीप वर्मा, मोहित वैद्य, जगदीश प्रसाद, प्रकाश बाबू, प्रदीप चौरसिया, गीता मरे, मोनिका सोइर्यांश, मीनाक्षी जैसवाल, आरती गहलोत, ऋचा त्रिपाठी, प्रतिमा निगम, मंजूबाला राय, रागिनी गुप्ता, सुनीता देव, ज्योति पटेल, मंजू पाण्डेय, अंजलि सोनी, नीता, हेमन्त व्यास, मुकेश सिंह, देवी प्रसाद, मोती राम, देवेंद्र कुमार, अश्विनी, कुलदीप त्रिपाठी, माधव प्रसाद, राजीव साहू, धीरेंद्र तोमर, इडडू खान, इस्राइल, सुदामा प्रसाद, देवेश शर्मा, रविन्द्र प्रकाश, मृत्युंजय सिंह, मृत्युंजय चतुर्वेदी, अनिरुद्ध रावत, नोमान आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version