नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

देश मे होने जा रहे लोकसभा – विधानसभा चुनावों के बहाने भाजपा विरोधी पार्टियों ने जनकल्याण के मुद्दों को भुनाना आरंभ कर दिया है। इसी कडी में जामनेर तहसील के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसिलदार को राज्य के स्वास्थ संबंधी विषय को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों से वसूली जा रही अनावश्यक रकम को निशाना बनाने के साथ आकस्मात मृत्यू पश्चात डोर स्टेप सरकारी कागजी खानापूर्ति की मांग की गयी है। यही नहीं मरीजों को उनकी बोली भाषा में इलाज के खर्च का ब्योरा दिया जाना चाहिए इस तरह की भी मांग की गयी है। निवेदन में दर्ज मांगों पर सरकार द्वारा तत्काल फ़ैसला न लिए जाने पर अनशन की चेतावनी भी दि गयी है।
इस मौके पर पार्टी के पूर्व ब्लाक कार्याध्यक्ष शंकर राजपुत, जगदेव बोरसे, अमृत पाटील, शशि पाटील, डाॅ अशोक मुले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
