तालाब में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

तालाब में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी | New India Times

कोतवाली क्षेत्र सीतापुर के धन्नाग चौराहे से थोड़ा पीछे तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र सीतापुर का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम पुत्र संभू उम्र 35 वर्ष निवासी बेहड़ा नर्सोहि साह महोली कोतवाली सीतापुर 5 दिन पहले घर से काम करने के लिए निकला था गंगाराम शहर के एक ढाबे पर काम करता था गंगाराम कई दिन से घर नहीं पहुंचा था जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा आज धन्नाग चौराहे से थोड़ा पीछे एक तालाब में उसका शव देखा गया जिसकी सूचना परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया गया कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version