सीकर बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT:

सीकर बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न | New India Timesसीकर अभिभाषक संघ चुनाव में दलित- पीछड़ा व मुस्लिम का अंदर खाने गठजोड़ था या नहीं यह तो वही जानें लेकिन आज सीकर अभिभाषक संघ के सम्पन हुये चुनाव में जाट समुदाय से तालूक रखने वाले कामरेड महावीर सिंह जांगू अध्यक्ष व मुस्लिम समुदाय से तालूक रखने वाले ऐडवोकेट नवाब खान सचिव व दलित समुदाय से तालूक रखने वाले ऐडवोकेट विरेन्द्र वर्मा कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुये हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर ऐडवोकेट रणजीत बिजारणियां व सामाजिक सचिव पद पर चुने गये ऐडवोकेट महेन्द्र नागा भी जाट बीरादरी से तालूक रखते हैं।

सीकर बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न | New India Timesआज सीकर न्यायालय परीसर में अभिभाषक संघ सीकर के वार्षिक चुनाव में दिनभर भारी गहमागहमी के मध्य हुये मतदान व शाम को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम अधिकृत तौर पर जारी हुये। जिनमें अध्यक्ष पद पर कोमरेड ऐडवोकेट महावीर सिंह जांगू 273 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर ऐडवोकेट रणजीत बिजारणिया 39 मतों से व महासचिव पद पर नवाब अली 171 मतों से विजयी घोषित किए गये हैं। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर ऐडवोकेट वीरेंद्र वर्मा 177 मतों से एवं सामाजिक सचिव के पद पर ऐडवोकेट महेंद्र नागा 5 मतों से विजयी घोषित किये गये।
सीकर अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर पिछले एक हफ्ते से वकील समुदाय में काफी चर्चा व उत्साह देखा जा रहा था। आज हुये मतदान व मतगणना के समय भी वकील समुदाय में काफी गहमागहमी व उत्साह का माहौल बना हुआ देखा गया। आज के चुनाव में कुल 942 मतों में से 741 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version