फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 14 फरवरी को सम्पन्न होना है, ऐसे में शुक्रवार 1 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है। विभिन्न पदों पर सुबह 10 से सांय 3 बजे तक नामांकन पत्रों का दाखिला प्रत्याशियों द्वारा कराया गया। उसके बाद दाखिला पत्रों की जांच की गयी। दो फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित किया गया है। वहीं प्रत्याशियों के दक्षता भाषण के लिये 12 फरवरी निर्धारित की गयी है। जबकि 14 फरवरी को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया जाना है और उसी दिन शाम चार बजे से मतों की गणना करायी जायेगी। शुक्रावार को जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष पद के लिये कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राम नरायन मिश्र ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये गया प्रसाद मिश्र व बनवारी लाल गुप्ता ने नामांकन पर्चा भरा। मध्य उपाध्यक्ष पद के लिये शिव कुमार, दिनेश कुमार, तीरथराम तिवारी व अनवारुल हसन ने नामांकन कराया। जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिये कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व अभिषेक कुमार द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के लिये प्रमोद कुमार आज़ाद, चन्द्रवीर सिंह, धर्मराज वर्मा व रामपाल शुक्ला ने नामांकन कराया। ट्रेजरार पड़ के लिये अबुल लैस, किशोरी लाल चौधरी व दीनानाथ पाण्डेय ने नामांकन कराया। संयुक्त सचिव प्रशासन में पद पर रमन कुमार सिंह, हरिपाल सिंह व अनिल कुमार मिश्र ने नामांकन कराया। पुस्तकालय पद के लिये राकेश कुमार सिंह ने प्रकाशन पद पर परम प्रकाश पाण्डेय ने नामांकन कराया। वहीं सदस्य गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ) पद के लिये उमेश कुमार पाण्डेय, सर्वजीत सिंह, मो0 उल्ला खां, आसिफ अली सिद्दीकी, घनश्याम दीक्षित व भोला सिंह ने सदस्य गवर्निंग काउंसिल (जूनियर) पद के लिये श्रवण कुमार शुक्ला, अनीस खां, सतीश कुमार शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, मुख्तार आलम, निरंकार प्रसाद व नवीन श्रीवास्तव ने नामांकन कराया।
