मंत्री जयकुमार रावल ने शिंदखेड़ा में नदी सुंदरीकरण का किया भूमिपूजन, पर्यटन विभाग से दिलाई 5 करोड़ की निधि | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुलिया/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

मंत्री जयकुमार रावल ने शिंदखेड़ा में नदी सुंदरीकरण का किया भूमिपूजन, पर्यटन विभाग से दिलाई 5 करोड़ की निधि | New India Times

पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल के प्रयासों से नदी सुंदरीकरण हेतु पांच करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध हुई है और आज शनिवार को शिंदखेड़ा के मलीवाड़े परिसर में बुराई नदी सुंदरीकरण का भूमिपूजन किया। पर्यटन विभाग ने धुलिया जिले में विभिन्न क्षेत्रों में 32 करोड़ रुपये का अनुदान राशि आवंटित किया है उसमें पांच करोड़ रुपये बुराई नदी सुशोभिकरण के लिए नगर पंचायत को मंजूर कराया गया है जो पांच किश्तों में खर्च होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम पर मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि बुराई नदी के किनार पर्यटन के लिए यह निधि मंजूर कराई गई है। इस निधि से नदी पर बडे पुल से लगाकर छोटे पुल तक लगभग एक कि.मी. का ट्रैक बनाया जाएगा जिस पर सुबह शाम शहर के गणमान्य नागरिक सैर सपाटे व्यायाम कर सकते हैं। सायकिलिंग के लिए अलग से टट्रैक होगा और आवाजा ही के लिए भी थोड़ा छोटा पर अलग से रस्ता बनेगा। शहर के सुंदरीकरण का एक सपना देखा था जो आज साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। अहमदाबाद जैसा नदी किनारे रिव्हर फ्रंट रोड है उसी तरह का शिंदखेड़ा के नदी किनारे पर निर्माण करने का प्रयास है।नदी में पानी होगा, लोग नदी के किनारे टहलेंगे। शिंदखेड़ा अब शहर में परिवर्तित हो रहा है.व, विकास के लिये सभी का साथ है। शहर में स्थाई जल योजना, तहसील की नई इमारत, रास्तों का कांक्रीटीकरण हो गया है। शहर में आने के लिए चारों ओर से पक्की सड़कें और पंचायत समिति की नई इमारत बन रही है और नगर पंचायत की भी नई इमारत बनानी है। शहर में अंडर ग्राउंड गटर का भी प्रस्ताव है। पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि नगर पंचायत विकास काम के लिए कटिबद्ध है।
नदी सुशोभिकरण के भूमिपूजन के अवसर पर तहसिलदार सुदाम महाजन, जि. प. सदस्य कामराज निकम, कॄषि उपज मंडी के चेयरमैन नारायण पाटील, लोक नियुक्त नगराध्यक्षा रजनी वानखेड़े, उपनगराध्यक्ष प्रकाश देसले, गुटनेता व पार्षद अनिल वानखेड़े, पार्षद भिला पाटिल, बबन सकट, वंदना राजपूत, योगिता पाटिल विरोधी दल नेता सुनील चौधरी, उदय देसले, दयाराम माली, सुभाष माली, युवराज माल, प्रवीण माली भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश सूर्यवंशी, किरण चौधरी, जलाल शेख, राजेन्द्र पाटिल, निकम सर आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version