शिवालिक वैंचर्स से त्रस्त जनता ने इन्साफ के लिए किया SRA के  CEO का घेराव; गोलीबार की जनता के साथ है बहुजन विकास आघाड़ी - के डी शर्मा | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई, NIT; ​शिवालिक वैंचर्स से त्रस्त जनता ने इन्साफ के लिए किया SRA के  CEO का घेराव; गोलीबार की जनता के साथ है बहुजन विकास आघाड़ी - के डी शर्मा | New India Timesमुंबई – खार पूर्व गोलीबार S R A प्रोजेक्ट पर काम करने आये शिवालिक वैंचर्स ने २००५ से २०१६ तक जनता को मुर्ख बनाकर आश्वासन की खाट पर बैठा कर रखा। स्थानीय सांसद आमदार व नगर सेवक भी शिवालिक वेंचर्स के सामने बौने दिखते नज़र आ रहे हैं। गोलीबार की जनता का दुख इन सबको नहीं दिख रहा है। चुनाव के पूर्व ये सभी जनता के हितैषी बनने के लिए उनके जख्मों पर मरहम लगाकर चुनाव तो जीत लेते हैं लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद गोलीबार की जनता के दुख में खड़ा होना तो दूर की बात है ये नेता झाँकने तक नहीं आतें हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोलीबार रोड रहिवासी झोपड़पट्टी पुनर्वसन संघर्ष समिति द्वारा S R A प्रोजेक्ट के विकासक शिवालिक से त्रस्त लोगों ने स्थानीय आमदार तृप्ति सावंत के घर पर मिलने गए उनके नहीं मिलने पर लोगों का काफिला मातोश्री पहुंचा वहां से आदेश मिलने पर तृप्ति सावंत स्थानीय जनता के साथ S R A कार्यालय पहुंची वहां पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वास पाटिल निकल कर मंत्रालय की तरफ जाने के लिए तैयार दिखे तभी गोलीबार की जनता ने उनका घेराव कर दिया और अपनी बात राखी जिसपर विश्वास पाटिल ने सभी लोगों से वादा किया की सभी सोमवार को S R A कार्यालय में मिलेंगे के लिए बुलाया। ज्ञात हो की शिबालिक वेंचर्स में वही लोग हैं जिनपर विरार में चीटिंग से लेकर कई मामले दर्ज हैं। लेकिन स्थानीय जनता को ये बात नहीं पता थी। वही सन २००५ में गोलीबार की जनता ने अपने विकास के लिए इस विकासक को चुना था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि विकासक धोखे बाज़ निकलेगा आज करीब १० वर्ष बीतने के बाद भी घर नहीं मिल पाया है। इसी तरह के मामले में महाराष्ट्रा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है की ५ वर्ष से रुके हुए S R A के प्रोजेक्ट को सरकार देखेगी जनता के हित के लिए।  वहीँ शिवालिक वेंचर्स विकासक के विरुद्ध बहुजन विकास आघाड़ी के तेज़ तर्रार नेता के डी शर्मा ने ब्यान देते हुए कहा की गोलीबार की त्रस्त जनता के साथ हमारी पार्टी हर संभव मदद के लिए खड़ी है।
अब देखना है की गोलीबार की जनता के हित के लिए सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बुलाई गयी मीटिंग कितनी कारगर साबित होगी इसमें क्या विकासक पर किसी तरह की कार्रवाई का करने का निर्णय लिया जाएगा। क्या लोगो को समय पर घर और बकाया भाड़ा मिल पायेगा ?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version