राष्ट्रीय गरिमा अभियान यात्रा दल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाक़ात | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय गरिमा अभियान यात्रा दल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाक़ात | New India Times

यौन हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों में जागरूकता पैदा करने के साथ न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए 20 दिसम्बर 2018 को मुंबई से राष्ट्रीय गरिमा अभियान के बैनर पर राष्ट्रव्यापी ‘गरिमा यात्रा’ निकला गया। जो मध्य प्रदेश की राजधानीभोपाल पहुंच कर मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके निवास पर मुलाक़ात की।
राष्ट्रीय गरिमा अभियान द्वारा इस दिशा में की गई पहल परमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुये कहा कि यौन हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों को न्याय दिलाने और इस घिनौने अपराध पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिऐ सरकार शीघ्र ही रणनीति तैयार करेगी।
समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अत्याचार की घटनायें शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ समाज की भागीदारी से हम इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिये राज्य सरकार सुनियोजित प्रयास कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय गरिमा अभियान दल से सरकार के साथ सहयोग की अपेक्षा की।
राष्ट्रीय गरिमा अभियान की यह यात्रा देश के 24 राज्य के 200 जिलों से गुज़रते हुये 22 फरवरी 2019 को दिल्ली में समाप्त होगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय गरिमा यात्रा के संयोजक श्री आशिफ शेख, श्री सादिक आगवान, सुश्री उर्मिला देवी, सुश्री शांति प्रजापति, सुश्री दुर्गा, सुश्री रेखा चौहान, श्री राजेन्द्र मेवाड़ा और श्री समीर तावेर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version