दो दिवसीय प्रादेशिक वालीबाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन | New India Times

अरुण मिश्रा/वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

दो दिवसीय प्रादेशिक वालीबाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव अहमदनगर में दो दिवसीय प्रादेशिक वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टुर्नामेंट का आयोजन ग्राम की बालीवाल कमेटी सदस्यों उपेंद्र गिरि, कुलदीप तिवारी, सत्यम गिरी, पूर्व प्रधान ओमकार कटियार, ओंकार तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पूर्व प्रधान हजरत अली मंसूरी एवं प्रधान पति मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वारिस अली अंसारी सपा नेता ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय कर हौसला अफजाई की।

दो दिवसीय प्रादेशिक वालीबाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन | New India Times

टूर्नामेंट में दिल्ली, मुरादाबाद, रायबरेली, पूरनपुर आदि शहरों की टीमों के बीच मुकाबला होना तय हुआ है। शुरुआत अहमदनगर ए टीम व अहमदनगर बी टीम के मध्य मुकाबले से हुई। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संस्थापक सदस्य पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक के.के. श्रीवास्तव, मृदुल शुक्ला, मुन्ना अंसारी, राजू भार्गव, शंभू दयाल वर्मा, सुशील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का संचालन मोहम्मद शमी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version